(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); हिसार की मुर्रा भैंस 'राधा' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिHomeया में बनी नंबर-1

हिसार के गांव सिंघवा खास की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने 35.669 किलोग्राम दूध देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया. राधा दुनिया में मुर्रा नस्ल में नंबर-1 बन गई है और उसने कैथल की ‘रेशमा’ का रिकॉर्ड तोड़ा है. पशुपालक ईश्वर सिंघवा ने 15 लाख रुपए की कीमत लगने के बावजूद, अपनी इस रिकॉर्डधारी भैंस को करोड़ों में भी बेचने से मना कर दिया है.

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1

हिसार की मुर्रा भैंस 'राधा' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1
हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1

Radha Buffalo Hisar: हरियाणा के हिसार जिले के सिंघवा खास गांव की एक मुर्रा नस्ल की भैंस ‘राधा’ ने दूध उत्पादन में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है. राधा ने एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 35.669 किलोग्राम दूध दिया, जिससे वह दुनिया में मुर्रा नस्ल में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस बन गई है. राधा के इस शानदार प्रदर्शन ने इससे पहले कैथल की भैंस ‘रेशमा’ के 33.800 किलोग्राम दूध के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1

पशुपालन विभाग की देखरेख में हुई प्रतियोगिता

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1 यह दुग्ध प्रतियोगिता हिसार के नारनौंद क्षेत्र में स्थित सिंघवा खास गांव के पशु अस्पताल में आयोजित की गई थी. गांव के पशुपालक ईश्वर सिंघवा की भैंस राधा ने यह कीर्तिमान स्थापित किया.प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह से पशुपालन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में हुआ. पहले ईश्वर सिंघवा ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन (पोर्टल पर अप्लाई) किया था. इसके बाद विभाग की टीम ने उनसे संपर्क किया और एक टीम का गठन किया गया.

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1 इस टीम में डिप्टी डायरेक्टर रवि सहरावत, एसडीओ जगबीर (हांसी), बैटरी सर्जन प्रदीप बडछप्पर, सिंघवा के सरपंच ओमप्रकाश, अशोक, अनूप और राकेश शामिल थे. राधा के दूध को तीन बार नापा गया, जिसमें उसने 35.669 किलोग्राम दूध देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. पशुपालन विभाग के एसडीओ जगबीर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की कि भैंस ने ज्यादा दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है.

‘राधा’ की कीमत 15 लाख

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधाfacebook.com‘ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1 पशुपालक ईश्वर सिंघवा ने बताया कि राधा को फतेहाबाद के कन्नडी गांव से खरीदकर लाए थे. बाजार के हिसाब से उसकी कीमत 15 लाख रुपये लग चुकी है. कई खरीदार भी आए लेकिन ईश्वर सिंघवा ने उसे बेचने से साफ मना कर दिया. ईश्वर सिंघवा का कहना है कि उनकी भैंस ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है, इसलिए अब वे इसे करोड़ों रुपये में भी नहीं बेचेंगे.

परिवार का गौरवशाली इतिहास

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1 ईश्वर सिंघवा के पिता होशियार सिंह एक रिटायर्ड पीटीआई हैं. पिछले कई सालों से मुर्रा भैंस पालन का काम कर रहे हैं और हरियाणा के जाने-माने पशुपालकों में गिने जाते हैं. ‘राधा’ भैंस को पहले भी कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. ईश्वर सिंघवा को 21 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी पशुपालन के क्षेत्र में सम्मानित किया था. ‘राधा’ भैंस प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुकी है. ईश्वर सिंघवा के परिवार ने इससे पहले अपनी एक अन्य भैंस ‘धन्नो रानी’ के 25 साल पूरे होने पर ‘जीवन यज्ञ’ भी आयोजित किया था, जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाग लिया था.

हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1 इंडिया टुडे के वेबसाइट , देशभर की ताजातरीन राजनीतिक खबरों का सबसे भरोसेgoogle.comमंद स्रोत है. आपको पर भारत की राजनीति, चुनावों से जुड़ी खबरें और उनका विश्वलेषण विस्तृत और तथ्यपरक रूप में मिलता है. यह कवरेज टेक्स्ट न्यूज, वीडियो न्यूज के रूप में पाठकों के लिए 24*7 मोड में प्रस्तुत की जाती है. देश के सभी हिस्सों में मौजूद स्टेट ब्यूरो टीम के अलावाके पास रिपोर्टर/ संवाददाताओं का विशाल नेटवर्क है. इस नेटवर्क की मदद से आपके पास देश की सियासत, चुनावी घमासान की निष्पक्ष और सटीक रिपोर्ट्स प्रस्तुत करता है. देश के राजनीतिक समाचार के मामले में, हमारी अनुभवी टीम आपको सबसे सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग प्रदान करती है. भारत में बात लोकसभा चुनावों की हो या विधानसभा चुनावों की, उपचुनाव हों या किस प्रदेश के निकाय चुनाव, ग्रामपंचायतों की लड़ाई हो या म्यूनिसिपैलिटी, मेयर इलेक्शन की कवरेज आपको सही सियासी तस्वीर समझने में पूरी मदद कContact Usरती है.हिसार की मुर्रा भैंस ‘राधा’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 35 किलो से ज्यादा दूध देकर दुनिया में बनी नंबर-1

Haryana Weather: गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत में मौसम रहेगा साफ, इन 6 जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

Haryana Weather: गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत में मौसम रहेगा साफ, इन 6 जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल
Haryana Weather: गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत में मौसम रहेगा साफ, इन 6 जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अब दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ जिलों में आज यानी मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार आज यानी 30 सितंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह) और पलवल में हल्की बारिश के आसार हैं. बाकी जिलों में मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है.

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 2 अक्टूबर तक सिर्फ 6 से 8 जिलों में ही बारिश हो सकती है, लेकिन 3 अक्टूबर को प्रदेश के करीब 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश के बाद हल्की ठंड की दस्तक

मौसम में यह बदलाव अरब सागर में बन रहे कम दबाव के कारण हो रहा है. डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि इस कारण 3 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. इस दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

बारिश और बदलती हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट होगी और लोगों को हल्की ठंड का एहसास भी हो सकता है.

सोमवार को पलवल सबसे गर्म

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान पलवल में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, सबसे कम अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री के साथ मेवात (नूंह) में दर्ज किया गया. रात के तापमान की बात करें तो नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा

इस बार मानसून ने दिल खोलकर बरसाया

1 जून से लेकर 22 सितंबर तक हरियाणा में मानसून करीब 114 दिन सक्रिय रहा. इस दौरान प्रदेश में औसतन 568 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 38% ज्यादा है.

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में दर्ज की गई, जहां 1116.5 मिमी बारिश हुई. वहीं सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 मिमी रिकॉर्ड की गई.

क्या करें किसान और आम लोग?

मौसम विभाग की सलाह है कि किसान मौसम को देखते हुए अगली खेती की योजना बनाएं और बारिश के दौरान फसल की सुरक्षा के इंतजाम करें. वहीं, आम लोगों को हल्की ठंड और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए कपड़ों और दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी गई है.

पानीपत: स्कूल में बच्चे को लटकाकर पीटने के मामले में शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, प्रिंसिपल-ड्राइवर गिरफ्तार

पानीपत: स्कूल में बच्चे को लटकाकर पीटने के मामले में शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, प्रिंसिपल-ड्राइवर गिरफ्तार
पानीपत: स्कूल में बच्चे को लटकाकर पीटने के मामले में शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, प्रिंसिपल-ड्राइवर गिरफ्तार

पानीपत के एक स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को सजा देने के नाम पर उल्टा लटका कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि विभाग ने इस अमानवीय कृत्य पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल को नोटिस भेजकर बंद कर दिया है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को स्कूल पढ़ाई के लिए भेजा जाता है न कि उनके साथ इस तरह का बुरा व्यवहार करने के लिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “यह इंसानियत नहीं है.”

प्रिंसिपल-ड्राइवर गिरफ्तार

इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि विभाग इस तरह के मामलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और आगे भी बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.

यह घटना समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने शिक्षा मंत्री की इस सख्त कार्रवाई की जमकर तारीफ की है. बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकना हर किसी की जिम्मेदारी होनी चाहिए.

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का यह कदम बच्चों के हक में एक मजबूत संदेश है कि उनकी सुरक्षा और भलाई सबसे ऊपर है.

क्या है मामला 

एक वीडियो में दूसरी कक्षा के 7 साल के एक बच्चे को होमवर्क न करने के कारण स्कूल ड्राइवर अजय ने रस्सी से बांधकर खिड़की से उल्टा लटका कर पीटा. अजय ने इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया. 

वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल रीना बच्चों के सामने ही कुछ छात्रों को थप्पड़ मारती दिख रही हैं. प्रिंसिपल ने इसे बच्चों के अनुशासन सुधार का दावा किया है, जबकि इस व्यवहार को शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के खिलाफ माना गया है. 

आरोप है कि बच्चों को सजा के तौर पर टॉयलेट साफ करने के लिए भी मजबूर किया गया. पीड़ित छात्र के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ड्राइवर अजय के खिलाफ बाल संरक्षण कानून और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया. स्कूल प्रशासन ने दावा किया कि अजय को शिकायतों के बाद अगस्त में ही नौकरी से निकाला जा चुका था. यह घटना बाल सुरक्षा और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाती है.