(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

Hisar News: सड़क हादसे में दो की माैत, नहीं हुई पहचान

Hisar News: सड़क हादसे में दो की माैत, नहीं हुई पहचान

Two people died in a road accident, their identities unknown

हिसार।हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

भानु चौक के पास रविवार रात को हुए सड़क हादसे में एक महिला व युवक की मौत हो गई। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया है।

रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे भानु चौक पर एक स्कॉर्पियो व स्कूटी के बीच टक्कर में स्कूटी सवार महिला व युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। यह चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के मोबाइल हादसे में टूट गए हैं। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। स्कूटी सवार शहर से बाहर की तरफ जा रहे थे।हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

हादसे में घायल How To Improve My website Ranking On Google In 2026युवक की मौत
हांसी-तोशाम रोड पर 12 सितंबर को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल हुए ढाणी गुजरान के दीपक (21) की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हांसी पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरोहिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

Hisar News: महिला कॉलेज में बनेगा साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया

हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय की लंबे समय से लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी जरूरतों के लिए अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। इसके तहत महिला कॉलेज में साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी और कैफेटेरिया बनाया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज की आवश्यकताओं के अनुरूप पीडब्ल्यूडी से रफ कॉस्ट प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है। इन प्रस्तावों पर स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज में शिक्षा और सहूलियत से जुड़ी सुविधाएं और बेहतर होंगी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा ने बताया कि वर्ष 2003 में कॉलेज की स्थापना के समय केवल एक ब्लॉक बनाया गया था। पिछले 22 साल में नया शैक्षणिक ब्लॉक नहीं बना। वर्तमान में कॉलेज में करीब 2000 छात्राएं हैं और कुल 50 कमरे हैं, जिनमें लैब व लाइब्रेरी को हटा दें तो केवल 34 कक्ष बचते हैं। विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को अलग ब्लॉक न होने से कठिनाई झेलनी पड़ती है। प्रस्तावित योजना में स्वतंत्र साइंस ब्लॉक शामिल है, जिसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं और कक्षाएं होंगी।

हिसार से ताHomeज़ा खबरें NUMBER 1

प्रस्तावित सुविधाएं

नई लाइब्रेरी: फिलहाल दो क्लासरूम में अस्थायी रूप से चल रही लाइब्रेरी के स्थान पर आधुनिक व डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होगा।

कैफेटेरिया: कॉलेज परिसर में पहली बार आधुनिक कैफेटेरिया बनेगा, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्वच्छ वातावरण में नाश्ता और सुविधाएं मिल सकेंगी।

दिव्यांग सुविधा: रैंप और व्हीलचेयर एक्सेस की व्यवस्था की जाएगी ताकि दूसरी मंजिल तक पहुंच आसान हो।

मल्टीपर्पज हॉल: सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नया हॉल बनाया जाएगा।—-

-हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कॉलेज में शिक्षा का स्तर और सुविधाएं दोनों बेहतर होंगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से रफ कॉस्ट मिलने के बाद प्रस्ताव उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से वित्त विभाग को भेजा जाएगा। उम्मीद है, सरकार से जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।

– डॉ. सतबीर सांगा, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Hisar News: नहर में पड़े मृत पशु, दूषित पानी पी रहे लोग

हिसार। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली बालसमंद नहर में तीन-चार मृत पशु पड़े हैं। लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह से नहर के साइफन में मृत पशुओं के शव अटके पड़े हैं और ये पानी जलघरों में जा रहा है, जिसे शहरवासी पीने के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं। लोगों ने सिंचाई विभाग से इन पशुओं के शव नहर से निकलवाने की मांग की है।

कैमरी रोड निवासी भागमल, मान सिंह, धर्मवीर व राजेश आदि ने बताया कि डीएवी स्कूल के पास बालसमंद नहर के साइफन पर काफी दिनों से तीन-चार पशुओं के शव पड़े हैं। साइफन होने के कारण ये शव यही अटके पड़े हैं। इनके कारण यहां वातावरण में काफी बदबू भी फैली हुई है। इसके अलावा इन शवों के कारण पानी भी दूषित हो रहा है। ये पानी आगे कैमरी रोड व आजाद नगर जलघर में भरा जा रहा है और जिसे विभाग घरों में सप्लाई कर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहरवासी कैसा पानी पी रहे हैं। इसके अलावा साइफन पर ढेर सारा कचरा भी अटका पड़ा है। इसे कचरे का भी उठान करवाया जाए।

विज्ञापन

—–हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

रायपुर के नहर में मिली थीं मृत मुर्गियां

इससे पहले रायपुर के पास बालसमंद नहर में काफी संख्या में मृत मुर्गियां मिली थीं। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग ने इन मृत मुर्गियों को नहर से निकलवाया था। हालांकि अधिकारी अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं कर सके, जिसने मृत मुर्गियों को नहर में फेंका था।

——————हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1

नहर के पानी में मिले खरपतवार नाशक एट्राजीन के अंश

उधर बालसमंद नहर के पानी में खरपतवार नाशक एट्राजीन के अंश मिले हैं। नहरी पानी में इसकी मात्रा तय मात्रा से 5 गुणा अधिक मिली है जो एक चिंता का विषय है। अब यही पानी शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति में दिया जाएगा। इस पानी को नियमित इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा हो सकता है।

हिसार में स्वास्थ्य से जानलेवा खिलवाड़; कैमरी रोड जलघर में भरा दूषित पानी ,बालसमंद नहर में फेंकी मरी हुईं मुर्गियां

लोगों के स्वास्थ्य से कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक तरफ कैमरी रोड जलघर में दूषित पानी भरना शुरू कर दिया तो दूसरी तरफ किसी पॉल्ट्री फार्म मालिक ने मरी हुई मुर्गियों को बालसमंद नहर में फेंक दिया। उधर रात 10 बजे के बाद नहरों में पानी साफ हुआ तो जलघरों को भरने का काम शुरू किया गया। नहरों में साफ पानी न आने के कारण शहर के जलघरों में अब नाममात्र का ही पानी बचा है। इसी को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पेयजल आपूर्ति में कटौती लागू कर दी है। पेयजल किल्लत के मद्देनजर यह फैसला किया गया था कि सोमवार से खेतों में भरे पानी को नहरों में डालना बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद नहरों में साफ पानी डाला जाए। जब अधिकारी इस बात से सुनिश्चित हो जाएंगे कि अब पानी साफ हो चुका है और इसे जलघर में भरा जा सकता है तो ही जलघर को भरा जाएगा। जलघर में पीले रंग का दूषित पानी भरा जा रहा बालसमंद नहर में मंगलवार सुबह अचानक फुल पानी चलने लगा। हालांकि दूषित पानी ही था। मगर कैमरी रोड जलघर के कर्मचारी इस पानी से ही जलघर को भरने लगे। इस पानी का रंग एकदम पीला था और इस पानी से झाग भी उठ रहे थे, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि यह पानी कितना दूषित है। हालांकि और किसी भी जलघर में इस पानी को नहीं लिया और रात तक अधिकारी पानी के साफ होने का इंतजार करते रहे।

हिसार से ताज़ा खबरें NUMBER 1