(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); Hisar News: no 1

HisBlogar News:  हिसार। मौसम में सोमवार से परिवर्तन आएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इससे बढ़े हुए प्रदूषण से राहत मिलेगी। साथ ही ठंड का भी आगाज होगा।

Hisar News: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 27 अक्तूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इनके असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जबकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में 27 व 28 अक्तूबर के दौरान बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे अगले तीन-चार दिनों के लिए बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी और साथ ही ठंड भी अपने रंग दिखाने लगेगी। आने वाले दिनों में दिन के तापमान 25 से 30 डिग्री और रात के तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा।

एक्यूआई सामान्य तो पीएम 2.5 की मात्रा खराब श्रेणी में Hisar News: 
उधर, शहर में दिनभर एक्यूआई 200 से नीचे रहा, जो दर्शाता है कि शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य है। वहीं पीएम 2.5 मात्रा की 200 से 300 के बीच रही, जो यह बताता है कि हवा में प्रदूषण के बारीक कणों की मात्रा खराब श्रेणी में है।
दिनभर ये रहा एक्यूआई
समय-एक्यूआई
सुबह 6 बजे-169
सुबह 8 बजे-167
सुबह 10 बजे-166
दोपहर 12 बजे-160
दोपहर 2 बजे-160
शाम 4 बजे-160
शाम 6 बजे-160

Hisar News: कैंटर की चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत

Hisar News: 

Hisar News: 

Hisgoogle.comar News: शहर के अग्रसेन चौक पर रविवार को सड़क हादसे में गांव ढाणी गारण निवासी फर्नीचर मिस्त्री अमरनाथ उर्फ मक्कड़ (32) की मौत हो गई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में डायल 112 पर सूचना मिले। इसके बाद वे मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरनाथ राजस्थान के जैसलमेर से काम निपटाकर दिवाली से पहले अपने घर लौटा था। रविवार को वह बाइक से बरवाला आ रहा था। अग्रसेन चौक के पास कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। दो सप्ताह पहले गांव पनिहारी की 80 वर्षीय महिला को भारी वाहन ने चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। संवाद

Hisar News: 
Hisar News: